Maa Durga ki Aarti in Hindi – मां दुर्गा की आरती – जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी

दुर्गा माँ हिन्दू शक्तियों की प्रमुख देवी है जिन्हें देवी ,शक्ति और पार्वती,दुर्गा,जगदम्बा और भी अन्य नामो से जाना जाता है।

कहा जाता है कि माँ अम्बे शाक्त सम्प्रदाय की मुख्य देवी है जिनकी तुलना परम ब्रह्मा से की जाती है। माँ अम्बे को दुर्गा आदि शक्ति, प्रधान प्रकृति, गुणवती योगमाया,बुद्धितत्व की जननी तथा विकार रहित बताया गया है। वह अंधकार व अज्ञानता रूपी राक्षसों से करने वाली तथा कल्याणकारी है। उनके बारे ने ऐसा माना जाता है कि वे शांति, समृद्धि तथा धर्म पर आघात करने वाली राक्षसी शक्तियों का विनाश करती है। और माँ अम्बे या माँ दुर्गा को सृष्टि की आदिशक्ति माना गया है जो सदाशिव (शिव नही) की अर्धांगिनी है। माता पार्वती को भी दुर्गा स्वरूप माना गया है, लेकिन वे दुर्गा नही है। नवरात्रि का त्योहार माता पार्वती के लिए ही मनाया जाता है।

मां दुर्गा की आरती

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशिदिन ध्.वत, हरि ब्रह्मा शिवरी।।
ओम जय अम्बे गौरी।।

मांग सिंदूर विराजत, टीको जगमद को।
उज्जवल से दो नैना चन्द्रवदन नीको।।
ओम जय अम्बे गौरी।।

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला, कण्ठन पर साजै।।
ओम जय अम्बे गौरी।।

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहारी।।
ओम जय अम्बे गौरी

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती
कोटिक चन्द्र दिवाकर, सम राजत ज्योति।।
ओम जय अम्बे गौरी।

शुंभ निशुंभ बिदारे, महिषासुर घाती।
धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती।।
ओम जय अम्बे गौरी।।

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे।
मधु-कैटव दोउ मारे, सुर भयहीन करे।।
ओम जय अम्बे गौरी।।

ब्रम्हाणी, रुद्राणी, तुम कमला रानी।
आगम निगम बखानी, तुम शव पटरानी।।
ओम जय अम्बे गौरी।।

चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरों।
बाजत ताल मृदंगा, अरू बाजत डमरू।।
ओम जय अम्बे गौरी।।

तुम ही जग की माता, तुम ही भरता।
भक्तन की दुख हरता सुख संपत्ति करता।।
ओम जय अम्बे गौरी।।

भुजा चार अति शोभित, खडग खप्पर धारी।
मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी।।
ओम जय अम्बे गौरी।

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
श्रीमालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति।।
ओम जय अम्बे गौरी।।

श्री अम्बेजी की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, सुख संपति पावे।।
ओम जय अम्बे गौरी।।
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।

Ma Durga is known to bring protection, strength, motherhood, destruction, and wars in ancient texts. Durga is believed to release her divine rage for the liberation of the ones who are subjected to burdensome.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *