Om Jai Shiv Omkara – ओम जय शिव ओंकारा – Shivaji Ki Aarti
आईये जानते है उनके बारे में जो कैलाश के निवासी है ,जो तीनों लोक के स्वामी है, जो कालों के भी काल है , जिनका रूप रुद्र और भयंकर है, जो इस जगत के गुरु है, जगत पिता है। जी हां आप समझ गए होंगे की यहां किस देवता की बात हो रही है।
यहां बात हो रही है देवो के देव महादेव की, हम में से किसी भी इंसान या भक्त के बस की बात नही है कि हम भगवान शिव का परिचय दे सके। ये तो हमारी शिव भक्ति का एक रूप ही है। भगवान शिव जी के चरणों मे हमारे शब्दो के पुष्प समपर्ण। पूरी सृष्टि के प्रिय भगवान शिव जी का जन्म नही हुआ वे स्वयंभू है। पुराणों में उनकी उत्पति का विवरण मिलता है।
भगवान शिव जी को सहांर का देवता कहा जाता है। शिव जी सौम्य आकृति एवं रौद्ररूप दोनों के लिए विख्यात है। सृष्टि की उत्पत्ति, स्थिति एवं संहार के अधिपति शिव है। इतना ही नही भगवान शिव काल और महाकाल के ज्योतिषशास्त्र के आधार है।
शिवजी की आरती
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धगी धारा॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
एकानन चतुरानन पंचानन राजै।
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
दो भुज चारू चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।
तीनो रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी।
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघंबर अंगे।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूलधारी।
सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
त्रिगुणस्वामी जी की आरती जो कोइ नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी सुख संपति पावे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
भगवान शिव के नाम
वैसे तो भगवान शिव के अनेक नाम है ,भक्त इन्हें शंकर, भोलेनाथ ,महादेव आदि नामो से पुकारते है, लेकिन ऐसे भी कई नाम है जिनको लेने से भक्तो के कष्ट दूर हो जाते है। जो कि इस प्रकार है:-
- शिव :- कल्याण स्वरूप
- महेश्वर:- माया के अधीश्वर
- शम्भू:- आनंद स्वरुप वाले
- विष्णुवल्लभ:- भगवान विष्णु के अति प्रिय
- भक्तवत्सल:- भक्तो को अत्यंत स्नेह करने वाले
- त्रिलोकेश:- तीनो लोको के स्वामी
- शिवाप्रिय:- पार्वती के प्रिय
- महाकाल :- कालो के काल
- भीम:- भयंकर या रुद्र रूप वाले
- जटाधर:- जटा रखने वाले
- कैलाशवासी:- कैलाश के निवासी
Shiva, also known as Mahadeva is one of the main Gods in Hinduism. Shiva is the Supreme being who creates, protects, and transforms the universe. Lord Shiva is also known by many other names such as Shankara, Bhola Nath, Mahesh, etc.